Events and Activities Details
Event image

District level Science Exhibition 22nd Nov 2023


Posted on 23/11/2022

राजकीय महाविद्यालय भिवानी में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ भिवानी, 22 नवंबर 2022 आज स्थानीय महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय भिवानी में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें भिवानी एंव दादरी जिले से 13 विभिन्न महाविद्यालयों की 59 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विज्ञान संकाय से संबधित 7 विषयों में महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले माॅडल 22-23 नवंबर को होने वाली दो दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए है। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डाॅ0 महेन्द्र शर्मा एंव वरिष्ठ प्रोफेसर मनजीत सिंह व त्रिलोक चन्द ने निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के कनवीनर डाॅ0 विरेन्द्र फौगाट ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा प्रायोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्वेश्य उच्च कक्षाओं के बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करना एंव अनुसंधान को बढावा देना है। विस्तृत जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्रैस प्रभारी डाॅ0 जगबीर सिंह मान ने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले माॅडल जनवरी 2023 में राजकीय महाविद्यालय सैक्टर-14 करनाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के पात्र होंगे। आज आयोजित प्रदर्शनी में भौतिकी में 13, रसायन शास्त्र में11, भूगोल में9, मनोविज्ञान में 7, कम्प्यूटर साईंस में 7, वनस्पति शास्त्र में 7, एंव प्राणी शास्त्र में 5, माॅडल प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में डाॅ0 वेद प्रकाश, डाॅ0 मुकेश यादव, एंव चै0 रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद से डाॅ0 सुनील रोहिला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन अवसर पर राजकीय शैक्षणिक महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 दलबीर गोदारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेगें। प्रदर्शनी के सुचारू संचालन में जगबीर श्योराण, अनिल सिंघल, पंकज शर्मा, देवेन्द्र दलाल, प्रवीन यादव, जसमिंदर सिंह, धर्मबीर जाखड़, अजय कुमार, सतीश खरोलिया, मनोज कुमार, रविकांत, सुनिता सांगवान, संगीता, दीपिका, पारिषा, प्रवेश, समेत विज्ञान संकाय का समस्त स्टाफ उपस्थित था। प्राचार्य एम.एन.एस. राजकीय महाविद्यालय भिवानी।