Events and Activities Details
Event image

First day of Seven day NSS Camp March 2023


Posted on 20/04/2023

आज दिनांक 24.03.2023 को महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय भिवानी की एनएसएस की तीनों इकाइयों के द्वारा गांव निनान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर निनान गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में लगाया गया। शिविर के प्रारंभ में स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया। इसकी शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेंद्र कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना और एनएसएस गीत गाया। प्रोग्राम अधिकारी डॉ सुदेश ने महाविद्यालय से आए हुए प्राचार्य एवं अन्य बुद्धिजीवी वर्ग का स्वागत करते हुए स्वयंसेवकों को एनएसएस के महत्व एवं उद्देश्यों के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया। प्राचार्य जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और हमारे संस्कार अत्यंत आवश्यक हैए जिनकी पालना हमें करनी चाहिए। डॉ त्रिलोक चंद जी ने स्वयंसेवकों को एक गीत के माध्यम से समाज सेवा एवं समाज कल्याण के बारे में जागरूक किया। उपप्राचार्य मनजीत कुमार जी ने भी स्वयं सेवकों एनएसएस के मोटो नोट बट यू को कैसे चरितार्थ किया जा सकता है इस बारे में स्वयंसेवकों को अवगत करवाया। प्रोग्राम अधिकारी डॉ मदन ने सात दिनों तक चलने वाले इस कैंप की रूपरेखा के बारे में स्वयंसेवकों एवं प्राचार्य जी को अवगत कराया। प्रोग्राम अधिकारी डॉ पूनम जोगपाल ने भी महाविद्यालय से आए हुए सभी स्टाफगण का धन्यवाद किया। इस बारे में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ जगबीर मान ने बताया कि इस कैंप में 150 स्वयंसेवक और सेविकाओं ने भाग लिया। मध्याह्न के भोजन के पश्चात निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी थीम श्नवभारत निर्माण में महिलाओं का योगदानश् श्भगत सिंह की जीवन शैलीश् का विवरण तथा श्कृत्रिम बुद्धि का मनुष्य पर प्रभावश् रहा। इस प्रतियोगिता में सभी स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद देते हुए इस कैंप को सफल बनाने की शुभकामना प्रकट की।