Events and Activities Details
Event image

Self defense training in NSS Camp


Posted on 20/04/2023

महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाईयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रातः कालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक क्रियाएं कविताए नृत्यएहरियाणवी गीतए देशभक्ति गीत गाये। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रुप में आए दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमीए बैंक कॉलोनी के मुख्य कोच सोमबीर शर्मा अपनी टीम;विशालए खुशहालए राहुलएभूमिका व शिवम्द्ध के साथ पधारे। डॉ मदन सिंह ने मुख्य अतिथि सोमवीर जी के स्वागत में कहा कि सोमवीर जी आत्मरक्षा संबंधी वुशु मार्शल करतब सिखा करके समाज में लड़कियों को आगे बढ़ने व स्वयं अपनी आत्मरक्षा करने के काबिल बनाने का बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं। प्रोग्राम अधिकारी डॉ मदन सिंह ने बताया कि आज की सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए लड़कियों को आत्मरक्षा संबंधी वूशु मार्शल आर्ट्स में बढ़.चढ़कर भाग लेने की आवश्यकता है ताकि उन्हें स्वयं की रक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर ना होना पड़े।मुख्य अतिथि सोमवीर जी ने स्वयंसेवकों के समक्ष अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को जागरूक करते हुए बताया कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में बेटियां न तो समाज में सुरक्षित हैं और ना ही गर्भ में । इसके पश्चात उनके साथ आए हुए खिलाड़ियों ने वुशू मार्शल आर्ट के विभिन्न करतब स्वयंसेवकों के आगे करके दिखाएं।इस प्रकार उन्होंने आत्मरक्षा संबंधी विभिन्न करतब सिखा कर स्वयंसेवकों विशेषकर लड़कियों को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने भी इन मार्शल आर्ट्स के करतबों को करके दिखाया और भविष्य में समाज के उपद्रवियों से लड़ने का प्रण लिया। तीनों एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉक्टर मदन सिंह सुदेश कुमारीए पूनम जोगपाल ने स्वयंसेवकों को विशेषता छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा करने हेतु मार्शल आर्ट सीखने के लिए प्रेरित किया। दोपहर के भोजन के पश्चात् मैडम पूनम जोगपाल ने स्वयंसेवकों को भगत सिंह की जीवनी के बारे में एक व्याख्यान प्रस्तुत किया एवं उनके जैसा चरित्रवान बनने के लिए सभी स्वयंसेवकों को जागरूक किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने गांव के सार्वजनिक स्थलों राजकीय माध्यमिक विद्यालयए मंदिर और श्मशान घाट पर जाकर सफाई की। डॉ सुदेश ने सभी स्वयंसेवकों को सफाई व्यवस्था के महत्व बारे में जागरूक किया और अपने आसपास के इलाके में हमेशा साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी जगबीर मान ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सभी प्रोग्राम अधिकारी अपने स्वयंसेवकों को अच्छा दिशा निर्देशन देकर के समाज हित एवं समाज कल्याण के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। इस कार्य के लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों एवं प्रोग्राम अधिकारियों द्वारा गांव में चलाए गए इस सफाई अभियान की प्रशंसा की है।